🔥 ट्रेंडिंग બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... गणेश visarjan पर अपराधी की तस्वीर दिखा... विश्लेषक ने टेलर स्विफ्ट के ‘Cleveland... टेलर स्विफ्ट ने MTवी VMAs 2026 में काल... जेस ने स्वीकार किया: बेयॉन्से से मिलने... कर्नाटक ने दुष्काळ के कारण चमराजननगर म...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों का आतंक, दो राहगीरों को दौड़ाकर काटा
स्थानीय

सीतापुर में बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों का आतंक, दो राहगीरों को दौड़ाकर काटा

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 20 सित. 2026, 10:40 AM 👁 52
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों के घूमने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। आवारा कुत्तों ने रास्ते से गुजर रहे दो राहगीरों को दौड़ाकर हमला कर दिया। कुत्तों ने दोनों के हाथ-पैर में काटकर उन्हें घायल कर दिया।

सीतापुर में बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों का आतंक, दो राहगीरों को दौड़ाकर काटा
सीतापुर। जिले में बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों के घूमने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। आवारा कुत्तों ने रास्ते से गुजर रहे दो राहगीरों को दौड़ाकर हमला कर दिया। कुत्तों ने दोनों के हाथ-पैर में काटकर उन्हें घायल कर दिया।
कुत्तों के अचानक हमला करने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर किसी तरह आवारा कुत्तों को भगाया। इसके बाद घायल राहगीरों को उपचार के लिए ले जाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
📲Get App