🔥 ट्रेंडिंग पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... बोलिवुड सितारे वैश्विक फैशन कार्यक्रमो... बॉलीवुडहंगामा ने प्रकाशित की सनी लीओन... बॉलीवुड हंगामा ने कीरा अडवानी की 10 नई...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

सीतापुर में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 07 सित. 2026, 06:26 PM 👁 38
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीएम से लगाई गुहार, जेई और लाइनमैन पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप

सीतापुर। बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने और समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित जेई और लाइनमैन पर सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना पैसे दिए बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
मामले में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App