🔥 ट्रेंडिंग జిల్లా పంచాయతీ ఉద్యోగులకు పోస్టల్ బ్యా... முத்துப்பேட்டை அருகே தன்னார்வலர்களுக்க... दो चोर चोरी करते हुए देखे गये সশস্ত্র সীমা বল (SSB)-এর এক মহতী উদ্যো... सुपौल: नेपाल में इलाज के दौरान जिला पर... महाराष्ट्र में आज सोने के भाव: 24K और...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

सीतामढ़ी में डायल 112कि गाड़ी से शराब लुट का वीडियो हुआ वायरल

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 23 नव. 2026, 08:34 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी जिला में डायल 112 कि गाड़ी से शराब लुट का वीडियो तेजी शहर में वायरल हो रहा है

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
112 पुलिस गाड़ी से शराब लूट का वीडियो तेजी से वायरल।
सीतामढ़ी में 112 पुलिस गाड़ी से शराब लूट का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि जिस वक्त 112 की गाड़ी से लोग नेपाली शराब लूट रहे थे उस वक्त वहां पर पुलिस मौजूद नहीं थी । 112 की गाड़ी में रखे शराब के बारे में लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे हैं। क्या 112 की पुलिस शराब के कारोबार में लिप्त थी या कोई और मामला था ।इस परअभी तक सीतामढ़ी पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उक्त 112 पर कार्यरत पुलिस कर्मियों को सस्पैंड किए जाने की जानकारी भी मिल रही है ।मामला सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला अस्पताल के नज़दीक की है।मिली जानकारी के मुताबिक 112 पुलिस गाड़ी ने किसी बाईक सवार को ठोकर मार दिया था जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया,जिसे अस्थानिय लोगों ने ससौला के सामुदायिक केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 112 की पुलिस को दौड़ाना शुरू कर दिया।हालात के मद्देनजर घटना स्थल से पुलिस वाले फरार हो गए।
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर 112 डायल जैसी आपातकालीन पुलिस सेवा की गाड़ी में नेपाली शराब कहां से आई? क्या पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर इस पूरे मामले के पीछे कोई और कहानी है? फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
📲Get App