🔥 TRENDING Indian-born Republican supports Micros... Himachal IPS Officer Sanjeev Gandhi Tr... Schools Closed in India Today: Check S... 2:30 बजे अयूब रामगढ़ से अपनी परचूनी की... Over Rs 1 Crore Worth of Assets Seized... Shooting at Gurudwara in Punjab Raises...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

सेंट जेवियर स्कूल सरकंडा ने बच्चों सहित हाई कोर्ट का शैक्षणिक भ्रमण कराया

✍️ Reporter: शत्रुघन चौधरी 🗓 28 Oct 2026, 08:45 AM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेंट जेवियर हाई स्कूल के कक्षा 8 और 9 के छात्रों ने हाई कोर्ट का शैक्षणिक दौरा किया, जहाँ उन्हें कानून, सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

सेंट जेवियर हाई स्कूल, सरकंडा के कक्षा 8वीं और 9वीं के छात्रों को हाई कोर्ट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को काउंसलिंग हॉल में ले जाया गया, जहाँ विनय तिवारी जी ने उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

विनय तिवारी जी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूर रहने तथा उसका सीमित और सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने बताया कि निर्धारित आयु से कम उम्र में बाइक चलाना कानूनन प्रतिबंधित है और विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को हाई कोर्ट की लाइब्रेरी, बुलंद दरवाजा तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा भी दिखाई गई। इस अवसर पर बच्चों को न्यायालय की कार्यप्रणाली, पुस्तकालय के महत्व तथा कानून और अनुशासन के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, सड़क सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
📲Get App