🔥 TRENDING India vs. New Zealand: 3rd T20I Photo... West Indies Cricket Team Holds India t... Oheka Castle Sells for $72 Million Aft... How Celebrity Weddings Keep Their Big... વિશ્વ સમક્ષ ભારતના સામર્થ્યનું વિરાટ પ... कहानी एक जिले की, हाल पूरे देश का: नई...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

2:30 बजे अयूब रामगढ़ से अपनी परचूनी की दुकान का सामान लेकर मुकंदबास लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किए जाने का आरोप है।

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 10:03 AM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

45 वर्षीय अयूब खान पर दोहली गांव के पास लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल करने का आरोप लगा है।

चुनावी रंजिश में वार्ड पंच पर हमला! लाठी-डंडों से मारपीट, सामान और नकदी लूटने का आरोप
रामगढ़ | राजस्थान

टोडली पंचायत में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। वार्ड 3 से पंच बने 45 वर्षीय अयूब खान पर दोहली गांव के पास लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल करने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अयूब रामगढ़ से अपनी परचूनी की दुकान का सामान लेकर मुकंदबास लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किए जाने का आरोप है।
पत्नी ने पूर्व सरपंच और उसके साथियों पर लगाए आरोप

घायल की पत्नी फातमा ने चुनाव में पराजित हुए पूर्व सरपंच जावेद खां और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत में परचूनी का सामान, नकदी और मोबाइल लूटकर ले जाने की बात भी कही गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, घटना और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
चुनावी रंजिश में बढ़ती हिंसा आखिर कब रुकेगी?
आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
📲Get App