🔥 TRENDING Uttarakhand Court Orders Police to Fil... Ex-MLA Held in Police Custody for Five... Tracing the Many Faces of the Ramayana RTINGS.com Ranks Sony’s Four Top TVs o... Cristiano Ronaldo debuts as actor‑prod... Day 7 Box Office: 'Scene' Stays Ahead...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

सशक्त पुलिस बल, सुरक्षित मध्यप्रदेश: तीन वर्षों में पुलिस विभाग में 17,710 पदों पर भर्ती

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Nov 2026, 08:16 PM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— पुलिस बल की क्षमता बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस बल को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान पुलिस विभाग में कुल 17 हजार 710 पदों पर भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में कुल 22 हजार 500 पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि पुलिस विभाग में नए पदों पर भर्ती से पुलिस बल की क्षमता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने “सशक्त पुलिस बल, सुरक्षित मध्यप्रदेश” के संकल्प के साथ प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
📲Get App