🔥 TRENDING Pakistan vs Sri Lanka Test Series 2026... COCOMI Calls for Rapid IDP Relief and... Sensex Gains 250 Points, Nifty Rises 4... South Korean PM Promises Review of Fir... Tripura Names 18-Member Squad for Open... Himachal Pradesh Clears Employee Arrea...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सूरौठ के हनुमानजी और मेडूराम भूमिया बाबा मंदिर का पुनर्निमाणः दिवाली पर जुड़ती ह ै वार्षिक जात, 2 करोड़ की लागत से होगा तैयार

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 08 Nov 2026, 07:09 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हिंडौन सिटी के सूरौठ ग्राम पंचायत सोमला रात्रा मे ं हनुमानजी और मेडूराम भूमिया बाबा का मंदिर का पुनर्निमाण हो रहा है। 2023 से शुरू हुआ पुनर्निमाण का काम अब भी जारी है। मंदिर के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये जगह हिंडौन बयाना स्टेट हाईवे से 2 किलोमीटर दूर है।

अब तक इस पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। मंदिर परिसर 1600 वर्ग मीटर मे ं फैला है। यहा ं मकराना के सफेद पत्थरों पर नक्काशी की गई है। मंदिर का गुंबद गर्भगृह से 41 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इस पर शंख, ॐ, त्रिशूल और सूर्य जैस े धार्मिक चिन्ह बनाए जा रहे हैं। गुंबद का काम

अभी चल रहा है।
📲Get App