🔥 TRENDING Rahul Gandhi Blames Manipur BJP Govt f... Fire engulfs office building in Delhi,... Hubballi Court Convicts Accused in Anj... કિલ્લા પારડી કોટલાવમાં પાદરદેવી માતાજી... CADA Calls on Manipur Government to Re... Fire Devastates Vijayawada Toy Factory...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सन् 1962 के भारत-चीन युद्व में शहीद* *हुए वीर सैनिकों को दी गई श्रृद्वांजलि एवं किया गया श्रृद्वा सहित स्मरण*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 22 Nov 2026, 08:44 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सन् 1962 के भारत-चीन युद्व में शहीद*
*हुए वीर सैनिकों को दी गई श्रृद्वांजलि एवं किया गया श्रृद्वा सहित स्मरण*
जैसलमेर 21 नवम्बर। सैनिक कल्याण कार्यालय, जैसलमेर के तत्वावधान में शनिवार को सन् 1962 मे भारत-चीन युद्व के शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान मे श्रृद्वा सूमन अर्पित करने के लिए भावभीनी श्रृद्वाजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।
इस दौरान सैनिक कल्याण अधिकारी जैसलमेर कर्नल अजय शुक्ला कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले उन वीर सपूत शहीदों जिनमें शहीद परबत सिंह, अगर सिंह यूनिट 5 फील्ड रेजीमेंट (अब 5 मीडियाम रेजीमेंट) भारत -चीन 1962 के युद्व के समय भारत माता के इन जांबाज वीर सपूतों ने अरुणाल प्रदेश में राष्ट्र की रक्षा करते हुए ये वीरगति को प्राप्त हो गये थे, उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इसलिए आज उनके द्वारा दिए गये अदम्य साहस, पराक्रम देशभक्ति को सदैव याद किया जाएगा।
श्रृद्वांजलि कार्यक्रम के अवसर पर कर्नल अजय शुक्ला ने वीर सपूत शहीदों को श्रृद्वापूर्वक स्मरण करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प चक्र चढ़या एवं इसके साथ ही से.नि. कैप्टन दुर्ग सिंह कच्छवाह, लूणाखुर्द सरपंच तनेराव सिंह, केप्टन कंवरराज सिंह तथा भूतपूर्व सैनिकों व गणमान्य ग्रामीण वासियों ने उन्हें श्रृद्वांजली अर्पित की।
*--000--*
📲Get App