🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં ઉધના વિસ્તારમાં નવી બાંધકામ સા... राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और क... સુરતમાં ટ્રોસ્પાસ પ્લસ કેપ્સ્યુલનો નશા... સુરતની નવી સિવિલ હોસ્પિટલમાં યુરોલોજી‑... ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଏକତା ଦିବସରେ ଏମ୍.ଭି.-୭୯ ପୋଲିସ... સુરતના પૂર્વ કોર્પોરેટર કેયુર ચપટવાળાએ...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रामपुर जेल से रिहाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में लिया

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 31 अक्टू. 2026, 09:05 PM 👁 79
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रामपुर जेल से रिहाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया है।

ईडी उनसे रात में गाजियाबाद या रामपुर में कहीं भी पूछताछ कर सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें रविवार को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा।

आजम खान से पूछताछ कहां होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी गाजियाबाद या रामपुर में किसी भी जगह उनसे पूछताछ कर सकती है। रातभर पूछताछ की संभावना भी जताई जा रही है।

अधिवक्ता से हुई बातचीत के अनुसार, रामपुर जिला गाजियाबाद ईडी कोर्ट के क्षेत्राधिकार में आता है। ऐसे में पूछताछ के लिए आजम खान को रात में ही डासना जेल लाने की संभावना कम जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आजम खान को रविवार को गाजियाबाद में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा सकता है। इसके बाद शाम को उन्हें डासना जेल भेजे जाने की संभावना है।फिलहाल आज रात सीधे डासना जेल भेजे जाने की जरूरत पड़ने की संभावना कम बताई जा रही है।

आजम खान को डासना जेल लाए जाने को लेकर जेल प्रशासन के पास फिलहाल कोई सूचना नहीं है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि आजम खान को लेकर जेल में लाए जाने की सूचना अभी उन्हें नहीं मिली है।

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, आजम खान को कल गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल रात में पूछताछ की जगह और आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
📲Get App