🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

*पश्चिमी राजस्थान में सीमा चौकियों से गांवों तक पहुंचे डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा

*सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं* *पश्चिमी राजस्थान में सीमा चौकियों से गांवों तक पहुंचे डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 16 Sep 2026, 08:05 PM 👁 126
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सीमा सुरक्षा के साथ ग्रामीणों का विश्वास जीतने पर जोर*

*सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

*पश्चिमी राजस्थान में सीमा चौकियों से गांवों तक पहुंचे डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा*

*परखी सुरक्षा व्यवस्था, किया जवानों-सीमा प्रहरियों से संवाद*

- नोख थाना और बॉर्डर आउट पोस्ट का किया निरीक्षण
- जालुवाला, भारेवाला और रणाऊ में सीमा संवाद एवं जनसुनवाई
- सीमा सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से लिया फीडबैक

जैसलमेर, 16 सितंबर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे के तहत बुधवार को पश्चिमी राजस्थान पहुंचे। डीजीपी ने सीमावर्ती पुलिस थानों, बॉर्डर आउट पोस्ट और गांवों का दौरा कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। सीमा पर तैनात जवानों से संवाद किया।

*नोख थाने में दिया बेहतर पुलिसिंग का मंत्र:*

निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीजीपी श्री शर्मा बुधवार सुबह फलौदी के सीमावर्ती नोख थाने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर यह थाना दूर दराज पर स्थित है ऐसे में जनसहयोग लेते हुए पुलिसकर्मी बेहतर पुलिसिंग करते हुए नशा तस्करों, साइबर अपराधियों, सोलर कंपनियों से संबंधित अपराधों को दूर करने के प्रति पूरे जज्बे से कार्य करें। उन्होंने इस क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पुलिसकर्मियों से संवाद कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर नागरिक सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी निभाने पर पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने थाने में स्वागत कक्ष पर बेहतर व्यवस्थाएं देने के निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों को फर्स्ट रिस्पोंडर के रूप में आम जनता के प्रति मृदु व सहयोगी व्यवहार करने का भी आह्वान किया और कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति संतुष्ट होकर जावे।

राष्ट्रहित ही सर्वोपरि — डीजीपी

डीजीपी श्री शर्मा ने ग्राम जालुवाला पहुंचकर सीमा संवाद और जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि माने और सजग रहते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सबसे पहले समीपस्थ पुलिस चौकी या थाने को दें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की प्रभावी निगरानी हो। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस का त्वरित रेस्पॉन्स हो।

*आम जन से बेहतर समन्वय हो*

जनसुनवाई और सीमा संवाद दौरान पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों को स्थानीय नागरिकों से नियमित संवाद रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आबादी कम है ऐसे में बीट कॉन्स्टेबल के पास गांव के हर एक परिवार के किसी एक व्यक्ति का नंबर हो वहीं ग्रामीणों के पास भी बीट कॉस्टेबल का नंबर अवश्य होना चाहिए। उन्होंने पुलिस और आमजन में आपसी समन्वय के साथ अपराधों और नशे की रोकथाम की दिशा में प्रयास करने चाहिए। उन्होंने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने का भी आह्वान किया। उन्होंने संवाद में कहा कि राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नियमित साझा की जा रही हैं। ऐसी जानकारी ग्रामवार ग्रुप्स में भेजकर अंतिम छोर तक लोगों को जागरूक किया जाए।

*रायचंद वाला बीओपी पर सीमा प्रहरी संवाद*

डीजीपी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की रायचंद वाला बीओपी पर सीमा प्रहरियों से संवाद किया। क्षेत्र की सुरक्षा, निगरानी और ड्यूटी से जुड़े विषयों पर फीडबैक लिया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी देश सेवा के लिए डटे रहने वाले जवानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और पुलिस का प्रभावी समन्वय निरंतर बना रहेगा। बीएसएफ के सुझाव और सहयोग के लिए राजस्थान पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और बीएसएफ अधिकारियों से फीडबैक भी लिया ।

*सुनीं परिवेदनाएं, दिए निर्देश*

श्री शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के बीच निरंतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसुनवाई की। परिवेदनाओं पर अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्र की ग्राम पंचायत जालुवाला में ग्रामीणों से कहा कि पुलिस के साथ ग्रामीणों का निरंतर संवाद रहने से नशे की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशे से दूर और आपसी सौहार्द से रहने की अपील की। ग्राम जालूवाला में आरएसी से सेवानिवृत मगना राम को डीजीपी ने साफ़ा पहना कर सम्मान किया ।

*नाचना और तनोट थाने में संवाद*

पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने दोपहर बाद जैसलमेर के नाचना के ग्राम भारेवाला और तनोट थाना क्षेत्र के ग्राम रणाउ में सीमा संवाद एवं जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार के अपराधों व नशे की रोकथाम की दिशा में सहयोग का आह्वान किया। शाम को डीजीपी ने बॉर्डर आउट पोस्ट में सीमा प्रहरियों से संवाद और सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान जोधपुर रेंज महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, बीएसएफ उप महानिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जैसलमेर कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, पुलिस अधीक्षक सीआईडी (एसएसबी जोधपुर) नरपत सिंह, बीएसएफ कमांडेंट एन.पी नेगी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

*गुरुवार को 5 जिलों की बैठक*

पुलिस महानिदेशक दौरे के दूसरे दिन गुरुवार सुबह श्री तनोटराय माता मंदिर दर्शन करेंगे। इसके बाद सांगड़ थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों से संवाद किया जाएगा। यहां से बालोतरा के सिणधरी थाने में पहुंचकर बालोतरा एवं बाड़मेर के पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 3 बजे जालोर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जालोर, पाली और सिरोही के पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा करेंगे।
---
📲Get App