🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सुल्तानपुर में एलिम्को का दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर

सुल्तानपुर में एलिम्को का दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 18 Jul 2026, 10:47 PM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लाभार्थियों के खिले चेहरे

सुल्तानपुर पुलिस चौकी के समीप पूर्व पार्षद अमित कुमार के आवास पर शनीवार को एलिम्को (ALIMCO) की ओर से दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद अमित कुमार एवं उनके प्रतिनिधि टिंकू कुमार ने की। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों, बुजुर्गों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान एलिम्को द्वारा चयनित लाभार्थियों के बीच ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, एल्बो क्रच, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उपस्थित लोगों ने इस पहल को दिव्यांगजनों के जीवन को सरल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अमित कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों और जरूरतमंदों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे संसाधनों से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों से उपकरणों का सही ढंग से उपयोग करने और उनकी देखभाल करने की अपील भी की।

शिविर में मेघनी देवी, जी देवी, देवेंद्र चौधरी, गीता देवी, अजगर हुसैन, विशाल कुमार तथा मुन्ना कुमार सहित कई दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। एलिम्को के प्रतिनिधि नंदन कुमार सिंह ने संस्था की योजनाओं और उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। वहीं भाजपा नेता अजय कुमार ने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने एलिम्को और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
📲Get App