🔥 ट्रेंडिंग नगला गंजी में पत्थरबाजी व गोलीबारी के... वेलतूर येथे धनगराची दिवाळी निमित्त गोव... जेननी का 'ड्रैकुला' बिलबोर्ड हॉट 100 प... जैतहरी थाना क्षेत्र वेंकटनगर चौकी के प... हसन मशरिफने गोळूच्या सभेतील निकालाआधी... सतेज पाटील प्रेस ने कहा कि संचालक को म...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संग्रामपुर में भीषण हादसा: रसोईघर में गैस सिलेंडर फटने से आग, हज़ारों का सामान जलकर राख

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 10 नव. 2026, 07:13 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
संग्रामपुर (गूजीपुर):
सोमवार की शाम संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर गाँव में खाना बनाते समय एक भीषण हादसा हो गया। गाँव निवासी बाबूलाल पुत्र सुखराम के घर रसोई में गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त रसोईघर में बाबूलाल की पुत्रवधू प्रभावती पत्नी बद्री प्रसाद भोजन बना रही थीं।
अचानक उठीं आग की लपटें, बाल-बाल बची जान
पीड़िता प्रभावती ने बताया कि वह रोज़ाना की तरह सोमवार शाम को भी रसोई में रात का खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से तेज लपटें निकलने लगीं। खतरा भांपते ही वह तुरंत रसोई से भागकर आँगन की तरफ आ गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, बकरी घायल
आग लगते ही गाँव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश हिस्सा और रसोईघर जल चुका था। हादसे में घर के अंदर रखा गेहूं, खाने का अनाज, बर्तन और गृहस्थी का सारा कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। वहीं, रसोई के पास बंधी एक बकरी भी आग की चपेट में आने से झुलस कर घायल हो गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, बिजली कटवाई गई
घटना के दौरान किसी बड़े हादसे से बचने के लिए तुरंत गाँव की बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई, ताकि आग बुझाते समय कोई अन्य हादसा न हो। पीड़ित परिवार की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था।
अग्निपीड़ित परिवार का सारा सामान नष्ट हो जाने से वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से इस प्राकृतिक आपदा और क्षति के लिए उचित राहत राशि व सहयोग की गुहार लगाई है।
📲Get App