🔥 TRENDING Arunachal Police Seize 18,600 kg of Dr... BSF Arrests Pakistani National Along I... Mehbooba Criticizes NC Govt Over Exam... ମଞ୍ଚେଶ୍ୱରରେ ବାଲିଯାତ୍ରା ଅବସରରେ ଯାନ ଚଳାଚ... North Kashmir Drug Raid Seizes Rs 6 Cr... प्रकृति की सुंदरता से सजा क्षेत्र में...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सीएम योगी की माता जी के निधन पर शाहबाद में शोक की लहर, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ​पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय पर हुई शोक सभा, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कि प्रार्थना

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 21 Nov 2026, 09:05 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहाबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड कार्यालय पर हुई शोक सभा

सीएम योगी की माता जी के निधन पर शाहबाद में शोक की लहर, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
​पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय पर हुई शोक सभा, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कि प्रार्थना

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद (रामपुर), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता जी श्रीमती सावित्री देवी (91 वर्ष) के निधन पर शाहबाद के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद अवसर पर 'शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड)' के तत्वावधान में नई बाजार स्थित संगठन कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
​सभा में एकत्रित सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संसार में माँ का स्थान कोई नहीं ले सकता, उनका जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में शाहबाद का पत्रकार संगठन मुख्यमंत्री जी एवं शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
​इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संस्थापक एहसान खान, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, जहीर खान, फैजी खान और शाहवेज खान सहित नगर के कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
📲Get App