🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नाचना में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नाचना में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 05 Sep 2026, 05:20 AM 👁 175
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर)
आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नाचना में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भैया-बहिनों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ
विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर व्यवस्थापक राधेश्याम सोनी, कोषाध्यक्ष आईदान राठी, प्रबंध समिति सदस्य लीलाधर सुथार, नारायण लाल गवारिया, स्वरूप सिंह, सरोज चौहान, निर्मला, नीलम चांडक, कंचन राठी, रचना, भावना, ईश्वर सिंह एवं मनोहर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
​विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
जन्माष्टमी पर्व पर भैया-बहिनों के लिए कई रोचक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:
​राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता: छोटे-छोटे भैया-बहिन राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाक पहनकर पहुंचे, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
​सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियां: चित्रकला, मेहंदी एवं मटका फोड़ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​उपस्थित अतिथियों एवं आचार्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
​भामाशाह का सहयोग और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम में भामाशाह ईश्वर सिंह की ओर से भैया-बहिनों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कारों की विशेष व्यवस्था की गई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कृत किया गया। साथ ही, उपस्थित सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टहमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
​कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंध समिति के सदस्यों, अभिभावकों तथा विद्या मंदिर के समस्त आचार्यवृंद का सराहनीय सहयोग रहा।
📲Get App