🔥 ट्रेंडिंग हजारीबाग केरेडारी पगार गोलीकांड का बड... राजस्थान के चूरू में कार-ट्रक टक्कर से... दिल्ली स्कूल के छात्र का जला हुआ शरीर... जड़सेतली फ़्लाईओवर के पास ऑटो रिक्शा क... बैंक प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार, बैतूल... मध्यप्रदेश के सीएम ने 2,387 करोड़ की न...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹66,420 के मसाले नष्ट,खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 24 अक्टू. 2026, 06:22 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रायबरेली। स्पाइस पार्क में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान एग्रो फूड्स की मसाला निर्माण इकाई पर छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान घटिया प्रतीत होने पर 575 किलोग्राम मसालों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए मसालों की कीमत लगभग 66 हजार 420 रुपये बताई गई है।
परिसर में खामियां मिलने पर इकाई संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा प्रतापगढ़ रोड स्थित खाटू श्याम इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया गया, जहां से पेठे का नमूना लेकर कारोबारी को नोटिस दिया गया।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी।
📲Get App