🔥 TRENDING નડિયાદમાં સ્વદેશી મેળો-શોપિંગ ફેસ્ટિવલ... एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण क... जयपुर में बाल संरक्षण के लिए पैरालीगल... पटना में एमएलसी नीरज कुमार के आवास के... करौली मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए... अररिया पुलिस ने जोकीहाट गोलीकांड का कि...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग केरेडारी पगार गोलीकांड का बड़ा खुलासा 5 युवक गिरफ्तार आपस में ही चली थी गोली

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 24 Oct 2026, 08:03 PM 👁 176
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग केरेडारी पगार गोलीकांड का बड़ा खुलासा 5 युवक गिरफ्तार आपस में ही चली थी गोली

हजारीबाग केरेडारी पगार गोलीकांड का बड़ा खुलासा 5 युवक गिरफ्तार आपस में ही चली थी गोली

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत पगार ओपी क्षेत्र में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है

पुलिस के अनुसार माइनिंग क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बनाई गई थी इसी दौरान चली गोली से दो युवक घायल हो गए थे मामले को छिपाने के लिए आरोपियों ने अज्ञात अपराधियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया था

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को पगार गांव के रूपलाल महतो और रमेश कुमार महतो को गोली लगने के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि 22 अक्टूबर की रात सीकरी से लौटने के दौरान पतरा पुल के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग की थी

मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान पांचों युवकों के बयानों में अंतर मिलने पर पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की जांच की। इस दौरान हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो मिला, जिसके बाद मामले में नया मोड़ आया

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वे पगार के नरजोरवा टांड फुटबॉल मैदान में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान सचिन कुमार महतो ने अवैध हथियार से फायरिंग की इसके बाद रूपलाल महतो हथियार से छेड़छाड़ करने लगा, जिससे गोली चल गई गोली रूपलाल की बाईं हथेली को भेदते हुए पास बैठे रमेश महतो की दाहिनी जांघ में जा लगी

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने कार्रवाई से बचने के लिए अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की कहानी बनाई थी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार महतो 22 अनुज कुमार महतो 22शिवलाल कुमार महतो 21, रूपलाल महतो 20और रमेश कुमार महतो 22 के रूप में हुई है। इनमें रूपलाल और रमेश का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मैगजीन सहित एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 7.65 MM के दो खोखे, तीन मोबाइल फोन, फायरिंग के वीडियो वाली एक पेन ड्राइव और दो मोटरसाइकिल जब्त की है
पगार गोलीकांड का खुलासा आपस में ही चली थी गोली, 5 गिरफ्तार संवाददाता निरंजन कुमार साव Need 24 News hazaribagh keredari
📲Get App