🔥 TRENDING MCD अधिकारियों ने बिना सोचे-समझे गोशाल... રાષ્ટ્રીય મોટરસાયકલ રેલી હિંમતનગરમાં ભ... वन्दे भारत की चपेट में आने से युवक की... જશુજીના મુવાડા પ્રાથમિક શાળામાં નિવૃત્... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाराणसी के... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग‑खंडवा नई रेलवे...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पटना में एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला संदिग्ध बैग, बरामद पिस्टल और 35 कारतूस

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 24 Oct 2026, 08:42 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना की राजधानी में एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग जिसमें लाइसेंसी पिस्टल और 35 कारतूस बरामद हुए। जांच में पता चला कि यह बैग महुआ निवासी डॉक्टर शमीम अंसारी का है, जिसे एक शातिर व्यक्ति मोबाइल गिरने के बहाने चुराकर ले गया था।

पटना: राजधानी पटना में शुक्रवार रात एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। एमएलसी के कर्मियों ने संदिग्ध बैग देखकर तुरंत शास्त्री नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग बरामद किया, जिसमें लाइसेंसी पिस्टल, 35 कारतूस, चेकबुक, जरूरी दस्तावेज, चाबियां और अन्य सामान मिले।

पुलिस की जांच में पता चला कि यह बैग महुआ निवासी डॉक्टर शमीम अंसारी का है। डॉक्टर ने पहले ही एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शातिर व्यक्ति झांसा देकर उनका बैग लेकर फरार हो गया। डॉक्टर के अनुसार, बैग में 25 हजार रुपये नकद भी रखे थे, जिन्हें आरोपी ने निकाल लिया और बाकी सामान बैग में छोड़ दिया।

घटना की विस्तृत जानकारी के अनुसार, डॉ. शमीम अंसारी शुक्रवार को काम के सिलसिले में पटना आए थे और पारस अस्पताल के सामने अपनी गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और दावा किया कि उनकी गाड़ी से मोबाइल गिर रहा है। डॉक्टर जब नीचे उतरकर जांच करने लगे, तो आरोपी ने मौका देखकर गाड़ी में रखा बैग उठाकर फरार हो गया।

मौके पर शास्त्री नगर थाने के एडिशनल एसएचओ अभय कुमार समेत पुलिसकर्मी पहुंचे थे। एडिशनल एसएचओ अभय कुमार ने बताया कि बैग की जांच में नकदी गायब पाई गई, हालांकि पिस्टल, कारतूस और अन्य दस्तावेज सुरक्षित बरामद हुए। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर को बैग मिलने की जानकारी दे दी है और अब चोर की तलाश में जुट गई है।
📲Get App