🔥 TRENDING पारलिया ग्राम पंचायत के वार्ड‑15 सदस्य... बहराइच में तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले... ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ! ਮਾਤਾ ਵੈਸ਼ਨੋ ਦੇਵੀ... Haryana Reshuffles 32 IFS Officers: Sh... CGST Faridabad Seizes Unregistered Pan... Haryana Farmers Block Sugar Mills, Dem...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राष्ट्रीय ट्रांसजेण्डर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 Nov 2026, 08:26 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*राष्ट्रीय ट्रांसजेण्डर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*

खैरथल हीरालाल भूरानी

राष्ट्रीय ट्रांसजेण्डर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास, खैरथल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट अमरसिंह खाड़िया ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं ट्रांसजेण्डर समुदाय के सदस्यों चांदनी बाई और अंगुरी बाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में समानता, सम्मान, समावेशिता एवं सामाजिक स्वीकार्यता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रांसजेण्डर समुदाय की चांदनी बाई, करिश्मा बाई, ज्योति बाई, मनीषा बाई, संतरा बाई, सीमा बाई, नेहा शर्मा एवं अंगूरी बाई को प्रमाण-पत्र, शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, छात्रावास की बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान ट्रांसजेण्डर समुदाय के सदस्यों ने बधाई गीत प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई।
कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट अमरसिंह खाड़िया ने उपस्थितजनों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूक करते हुए बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। वहीं, सहायक निदेशक रामनिवास यादव ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थितजनों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश देते हुए ट्रांसजेण्डर समुदाय के सदस्यों ने छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता, समानता, समावेशिता एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने के संदेश के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रामनिवास यादव एवं जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार सहित विभागीय कार्मिक अंकित महावर, सौरभ सिंह, नवीन यादव, विश्वेन्द्र, प्रवीण भारद्वाज, निकिता, सीमा जांगिड़, आशा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App