🔥 TRENDING YSRCP Raises Alarm Over Democratic Thr... Gujarat Deputy CM Highlights Unity Dur... योगापट्टी में नवविवाहिता की संदिग्ध स्... Cyclone Akwan Approaches Andhra Prades... Gujarat Launches New Tribal Developmen... Cyclone Akvan Expected to Intensify to...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सपा नेता राम बहादुर एडवोकेट ने पत्रकारों को किया सम्मानित शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 16 Nov 2026, 09:17 PM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सपा नेता राम बहादुर सागर ने पत्रकारों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सपा नेता राम बहादुर एडवोकेट ने पत्रकारों को किया सम्मानित
शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं एडवोकेट राम बहादुर सागर शाहबाद स्थित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित किया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम बहादुर सागर ने अपने संबोधन में कहा कि "पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और समाज का आईना हैं।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम सभी को पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए। पत्रकारों के बिना समाज में फैल रही कुरीतियों और भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दे दब जाते हैं, इसलिए समाज में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों ने सपा नेता का आभार व्यक्त किया।



​इस गरिमामयी अवसर पर पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संस्थापक एहसान खान, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, अभिषेक शर्मा, आकाश शंकर, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, संरक्षक वी पी विद्यार्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा अली, कार्यालय प्रभारी राशिद अल्वी, कोषाध्यक्ष ज़हीर खा, उपाध्यक्ष जहीर खान, उपाध्यक्ष विशाल जोशी,उपाध्यक्ष तकरीर अहमद, सचिव तालिब, सचिव ,शावेज,छोटे कनिष्क उपाध्यक्ष, तथा सदस्य वसीम खां सहित कई अन्य गणमान्य पत्रकार व लोग उपस्थित रहे।
📲Get App