🔥 TRENDING सिद्धार्थ उद्यान प्राणिसंग्रहालयातील व... कुर्साकांटा के कुआड़ी थाना में शुक्रवार... सिद्धार्थ उद्यान प्राणिसंग्रहालयातील व... Vishwak Sen's 'Cult' earns Rs 1.10 cro... Vishwak Sen's Thriller 'Cult' Register... Environment Minister Bhupender Yadav l...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जौनपुर पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 31 Oct 2026, 10:49 AM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रिजर्व पुलिस लाइन समेत सभी थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम

जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जौनपुर पुलिस द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही जनपद के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और उनके आदर्शों को याद किया गया। साथ ही पुलिस बल में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
📲Get App