Local
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की उपस्थिति में लखनऊ में निःशुल्क नारायण लिंब एवं कैलिपर वितरण शिविर का आयोजन
नारायण सेवा संस्थान ने लखनऊ में निःशुल्क नारायण लिंब एवं कैलिपर वितरण शिविर का आयोजन किया, जिसमें 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने उपस्थित होकर दिव्यांगजनों को आशीर्वाद दिया।
नारायण सेवा संस्थान ने आज लखनऊ में 14वें राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी के मुख्य आतिथ्य में विशाल निःशुल्क नारायण लिंब एवं कैलिपर वितरण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन सम्मिलित हुए, जिन्हें निःशुल्क नारायण लिंब एवं कैलिपर वितरित किए गए। ये कृत्रिम अंग उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने और आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बनेंगे।
इस अवसर पर माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी ने शिविर का अवलोकन किया, दिव्यांगजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण जी, संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल जी, निदेशक श्रीमती वंदना अग्रवाल जी, ट्रस्टी-निदेशक देवेन्द्र चौबीसा जी तथा संस्थान संरक्षक सत्यभूषण जैन जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी की गरिमामयी उपस्थिति और दिव्यांगजनों के प्रति उनका आत्मीय स्नेह एवं आशीर्वाद इस आयोजन के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा। उनका यह स्नेहिल जुड़ाव दिव्यांगजनों के उत्साह और आत्मविश्वास को नई प्रेरणा देता रहेगा।