🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही मोटर साइकिल यात्रा नाचना पहुंची, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से किया भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 22 Sep 2026, 07:12 PM 👁 212
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही मोटर साइकिल यात्रा नाचना पहुंची, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से किया भव्य स्वागत
​नाचना (जैसलमेर)
​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "सेवा संकल्प अभियान" के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक रैली सीमावर्ती कस्बे नाचना पहुंची। नाचना पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा बाइक रैली का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
​रैली के नाचना आगमन पर कस्बे में एक विशाल बाइक व वाहन जुलूस निकाला गया। भाजपाइयों और युवाओं ने "भारत माता की जय" और "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया।
​राष्ट्र सेवा और विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) से शुरू होकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के बेदाग सार्वजनिक जीवन, सुशासन, राष्ट्रसेवा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश देश के गांव-गांव व ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना है।
​सामाजिक सरोकारों से जुड़ रहे यात्री
यात्रा के दौरान प्रतिभागी केवल संदेश ही नहीं दे रहे, बल्कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य भी कर रहे हैं।
​नाचना में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के पश्चात बाइक रैली अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई।
📲Get App