🔥 TRENDING झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का वीडिय... लावणीच्या ठेक्यावर शिरूर दुमदुमले! ‘रा... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં હિંમતનગરમાં રોડ પર... Odisha Faces Fresh Cyclone Threat, Wea... Pulivendula Journalists Attacked Durin... India Today crew attacked in Pulivendu...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना, वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में होंगे शामिल

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 01 Nov 2026, 08:38 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना, वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में होंगे शामिल
नौगांवा बॉर्डर चेक पोस्ट पर पंजीकरण और वाहनों की व्यवस्था के लिए सात नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
रामगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को रामगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में शामिल होंगे। महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और सुबह से ही अलग-अलग गांवों एवं कस्बों से वाहनों के जरिए कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होने लगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने नौगांवा बॉर्डर चेक पोस्ट पर कार्यकर्ताओं के पंजीकरण और दिल्ली जाने वाले वाहनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। यहां से दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण कराने के साथ वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार नौगांवा बॉर्डर चेक पोस्ट पर सात कांग्रेस नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया। इनमें ऋतुराज चौहान, मुरारीलाल गुप्ता, गुलशन कुमार, अतर सैनी, हरद्वारी गुर्जर, सुरेश बरौका और राजू पटेल शामिल हैं। सभी प्रभारियों को दिल्ली जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पंजीकरण और वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था में सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि महारैली के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। पार्टी की ओर से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया था।
रामगढ़ से कांग्रेस अध्यक्ष दया किशन सैनी, इमरत जाटव सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता महारैली में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे
📲Get App