🔥 TRENDING ಅಥಣಿಯ RTO ಆಯೋಜಿಸಿದ ವಾಯುಮಾಲಿನ್ಯ ಅರಿವು ಕ... Kerala Dhanalakshmi DL-79 Lottery Resu... Kerala to increase women’s share in po... கனமழையில் நிறைகிறது புதுவை बारमेर जिला परिषद प्रमुख का निर्वाचन आ... Punjab HC reprimands police for filing...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रेलवे पुलिया तक 6 किमी कच्चा रास्ता खराब पड़ा है, ग्रामीण हो रहे परेशान

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Nov 2026, 09:55 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ढिंढोरा गांव हुक्मीखेड़ा से दिल्ली मुंबई रेल मार्ग स्थित रेलवे पुलिया तक 6 किलोमीटर का कच्चा रास्ता खराब पड़ा है। पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से दर्जनो ं गांव के किसान, राहगीर परेशान हैं। ग्रामीण कृपाल सिंह डागुर, करतार डागुर, रमेश ने बताया कि ढिंढोरा से रेलवे पुलिया तक का रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

ग्रामीणो ं के मुताबिक कच्चे रास्ते के निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग से स्वीकृति मिली। संवेदक ने सिर्फ मोरम डालकर काम बंद कर दिया। ढिंढोरा के किसानो ं की सैकड़ो ं बीघा जमीन रेलवे पुलिया के दूसरी तरफ है। जर्जर कच्चे रास्ते से मवेशी, वाहन निकालने में दिक्कत हो रही है। यह रास्ता ढिंढोरा से हुकमी खेड़ा, बंद का नगला, लहचौड़ा, विजयपुरा, वेरखेड़ा, रिजवास, कसांने का नगला, नदी का नगला, कलसाडा के लिए संपर्क मार्ग है।

ग्रामीणो ं ने बताया कि रास्ता तीन-चार साल से क्षतिग्रस्त है। विभाग ने ध्यान नही ं दिया। ग्रामीणो ं में रोष है। मरम्मत, निर्माण नही ं हुआ तो धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। कृपाल सिंह नागर करनार मित तागर गोश नंद तागत निता तिनग
📲Get App