🔥 TRENDING અમરેલી સ્થિત સ્પોર્ટ્સ કૉમ્પ્લેક્સ ખાત... Taapsee Pannu Reveals Details of Priva... 25th Anniversary of Chandni Bar Celebr... PM Modi Pays Tribute to Lata Mangeshka... અમરેલીમાં કેન્દ્ર સરકારની ફ્લેગશીપ યોજ... Lata Mangeshkar’s Birth Anniversary: R...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान
Defence

रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Aug 2026, 12:56 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बीरारी गांव में RPF, GRP और क्राइम विंग का संयुक्त जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को रेल सुरक्षा के प्रति किया सचेत

ललितपुर। ललितपुर-बिरारी रेलखंड के बीरारी गांव में रेल सुरक्षा को लेकर RPF, GRP एवं क्राइम विंग द्वारा संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ट्रेनों पर पत्थर फेंकने यानी स्टोन पेल्टिंग के गंभीर नुकसान और इसके कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर या कोई अन्य वस्तु न रखें और अपने पशुओं को भी ट्रैक से दूर रखें। साथ ही बच्चों को रेलवे ट्रैक के आसपास न जाने देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को देने की अपील की गई।
याद रखें—रेल सुरक्षा सिर्फ रेलवे की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है। सुरक्षित रेल यात्रा, हमारी प्राथमिकता!
📲Get App