🔥 ट्रेंडिंग हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में दो पक... सवाई माधोपुर के बोरीफ गांव मे ं पहुंचा... शाहाबाद में कपड़े की दुकान से लड़की बर... સુપ્રીમ કોર્ટ અને ગુજરાત હાઈકોર્ટ દ્વા... अभिषेक मीना को अध्यक्ष, तनिष्का सैन को... सुवेन्दु बानर्जी ने भूपेंद्र यादव के घ...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026

✍️ रिपोर्टर: Jetha nand karyani 🗓 29 नव. 2026, 05:57 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ में 5 व 6 दिसंबर को होगी राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप, तैयारियां शुरू

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में आगामी 5 व 6 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता हनुमानगढ़ टाउन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल एवं पूर्व सभापति सुमित रणवां द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थान ताइक्वांडो के जॉइंट सेक्रेटरी एवं प्रतियोगिता के आयोजक साद्दम हुसैन सहित दीपक कश्यप, पतर राम तथा मदान इंटरनेशनल स्कूल के खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
📲Get App