🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपसी में महिला कानून एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपसी में महिला कानून एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 12 Sep 2026, 06:14 AM 👁 121
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपसी में महिला कानून एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम*
जैसलमेर, 11 सितम्बर। महिला अधिकारिता विभाग, जैसलमेर की ओर से शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रूपसी में महिला एवं बालिका सुरक्षा, अधिकारों तथा कानूनों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी भादर राम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, शी बॉक्स पॅार्टल, लाडो प्रोत्साहन योजना, महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र, साइबर सुरक्षा सहित महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।
विभाग के वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक दीपिका चौहान ने वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी तथा जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट रानी चौहान ने बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे में जागरूक किया। साथ ही शिक्षा सेतु एवं बाल विवाह रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ, ग्राम पंचायत की साथिन एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध संस्थागत सहायता तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना रहा।
📲Get App