🔥 TRENDING Delhi-bound trains cancelled as securi... Minorities Commission Summons Punjab D... Former Akali leader Roop Kaur Sandhu d... Three Girls Electrocuted on School Roo... Two Bodies Found Hanging in Bhopal's H... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रात 8 बजे...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पति,पत्नी, और प्रेमी

✍️ Reporter: Sonu Sahu 🗓 09 Oct 2026, 01:36 PM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
फिरोजाबाद में वकील से मिलने के बहाने निकली पत्नी, पीछे-पीछे पहुंचा पति; प्रेमी संग देख दोनों पर बरसाईं छह गोलियां

फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे घरेलू विवाद ने सनसनीखेज रूप ले लिया। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी शिप्रा तैलंग घर से पति से यह कहकर निकली कि वह वकील से मिलने जा रही है। पति ऋषभ तैलंग को शक हुआ तो वह अपने दोनों बेटों के साथ बाइक से उसके पीछे निकल गया। वह सीधे कोटला चुंगी स्थित जितेंद्र उर्फ सनी ठाकुर की इंटरनेट सर्विस की दुकान पर पहुंचा। दुकान का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर अंधेरा था। दरवाजा खुलने पर ऋषभ ने अंदर जाकर लाइट जलाई तो उसकी पत्नी शिप्रा वहां सनी के साथ बैठी मिली। दोनों के बीच पहले से संबंध होने का शक था। दुकान में शराब की बोतल और गिलास भी रखे मिले।

पत्नी को सनी के साथ देखकर ऋषभ का गुस्सा भड़क गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिसके बाद ऋषभ ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से छह राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां सनी को और चार गोलियां शिप्रा को लगीं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आगरा रेफर किया गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर और कारतूस बरामद कर ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में सनी की पत्नी की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
#Firozabad
📲Get App