🔥 TRENDING ભારતનું પ્રથમ સ્વદેશી બુલેટ ટ્રેન: બેં... ବାତ୍ୟା ‘ମୁରାସୁ’ ମୁକାବିଲା ପାଇଁ ମାଲକାନଗି... Coal India Sets Record 70.3 MT Monthly... US and Bangladesh Air Forces Commence... Kerala HC Halts Vizhinjam Port Constru... नवाबगंज में पिपल गाछ के पास 4 दिसंबर 2...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

पटना सिटी के मंगल तालाब में चौथी जिला स्तरीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Nov 2026, 09:15 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के पटना सिटी क्षेत्र स्थित मंगल तालाब में चौथी जिला स्तरीय ताइक्वांडोचैंपियनशिप का शुभारंभ। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक रत्नेश कुमार ने किया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना सिटी के मंगल तालाब में चौथी जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ, विधायक रत्नेश कुमार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,

पटना सिटी के मंगल तालाब परिसर में रविवार, 1 नवंबर 2026 को CTC ताइक्वांडो क्लब एवं ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित । पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुमार ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद के महत्व और इसमें करियर की संभावनाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी।
विधायक रत्नेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता तथा संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें करियर बनाने की भी अच्छी संभावनाएं हैं। नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण के जरिए खिलाड़ी जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं तथा अपनी प्रतिभा के दम पर देश और बिहार का नाम रोशन कर सकते हैं।
विधायक ने आगे कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में भी अवसर उपलब्ध होते हैं। ऐसे में युवाओं को खेल को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे भविष्य में करियर बनाने के एक माध्यम के रूप में भी देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल के प्रति समर्पण, नियमित अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन से खिलाड़ी अपने लिए नई संभावनाएं बना सकते हैं।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पटना जिले की ताइक्वांडो प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीक और आत्मरक्षा के कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक, आयोजक, खिलाड़ी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App