🔥 TRENDING ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଏକତା ଦିବସରେ ଏମ୍.ଭି.-୭୯ ପୋଲିସ... સુરતના પૂર્વ કોર્પોરેટર કેયુર ચપટવાળાએ... સાલદરામાં વલ્લભભાઈ પટેલ પ્રાથમિક શાળાન... સાલદરામાં વલ્લભભાઈ પટેલ પ્રાથમિક શાળાન... સુરતમાં ચૌટા બજારમાં દિવાળી ખરીદીનો ધમ... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पूर्णियां पुलिस ने टाटा 407वान से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Oct 2026, 09:53 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णियां जिला के कसबा जिला थाना कि पुलिस ने काठ पुल चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक टाटा 407वान से 419 लीटर विदेशी शराब बरामद किया । जबकि तस्कर भागने में सफल हो गया

पूर्णियां से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

त्योहारी सीजन को देखते हुए पूर्णिया पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर किया करारा प्रहार । कसबा थाना पुलिस ने काठ पुल चौक के पास सघन वाहन जांच के दौरान एक टाटा 407 वैन से 419 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गाड़ी में थर्माकोल के बक्सों में मछली होने का बहाना बनाया था, लेकिन जब डाला की सघन तलाशी ली गई तो नीचे बने खुफिया तहखाने से शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। सदर 2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ गौरव कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि
​पूर्णिया एसपी के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कसबा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि जीरोमाइल से कसबा होते हुए मधेपुरा के मुरलीगंज की तरफ टाटा 407 वैन से विदेशी शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। ​सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने काठ पुल चौक पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। देर रात करीब सवा तीन बजे एक सफेद और लाल रंग की टाटा 407 वैन तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया। ​गाड़ी की जांच के दौरान चालक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि थर्माकोल के बक्सों में बर्फ के अंदर मछली रखी है, जिसे वह अररिया ले जा रहा है। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो राज खुल गया। चालक ने कबूल किया कि गाड़ी की डाला के नीचे एक खुफिया तहखाना बनाया गया है। जब उस तहखाने को खोला गया, तो उसमें से कुल 419 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। ​गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण राय के 20 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब, टाटा वैन और एक कीपैड मोबाइल जब्त कर लिया है। ​सदर2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। कसबा थाने में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।
📲Get App