🔥 TRENDING Smriti Mandhana Makes Captaincy Debut... Amit Shah says end of Naxalism cannot... સુરત સ્પા અને વેલનેસ સેન્ટરો પર પોલિસ... Bhagat Singh Sena Chief Seeks AAP Supp... Vishwanath Ballidav Appointed As Raich... लोणावळ्यात बनावट कॉल सेंटरचा पर्दाफाश
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

पारिजात समूह संस्थान(पारिजात कॉलेज) में डांडिया और गरबा रास की रही धूम, मां अंबे की आराधना के साथ झूमा पूरा परिवार

✍️ Reporter: Amit Kukreja 🗓 15 Oct 2026, 11:14 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पारिजात समूह संस्थान, इंडोरें में गरबा रास की रही धूम! मां अंबे की आराधना, पारंपरिक वेशभूषा, गुजराती लोकगीत और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा महाविद्यालय परिवार उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

इंदौर। पारिजात समूह संस्थान, इंदाैर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। शाम ढलते ही महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक परिधानों की छटा से जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अंबे की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ, जिसके बाद देर रात तक डांडिया और गरबा रास की मनमोहक प्रस्तुतियां चलती रहीं।
​इस गरिमय उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मांगीलाल पंड्या एवं श्री दिनेश मेहता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन श्री सुनील पंड्या ने की। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव, मार्केटिंग मैनेजमेंट हेड श्री लोकेश शर्मा एवं श्री रिद्धिमान पंड्या विशेष रूप से मौजूद रहे।
​संस्थान के विद्यार्थियों, फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ ने पारंपरिक वेशभूषा—कुर्ता-पायजामा और चनिया-चोली में सज-धजकर पारंपरिक गुजराती धुनों एवं लोकगीतों की ताल पर डांडिया की थाप से समां बांध दिया। मां अंबे की भक्ति में लीन होकर सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ गरबा रास का आनंद लिया।
​चेयरमैन श्री सुनील पंड्या एवं डायरेक्टर डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कारों को संजोए रखने के साथ-साथ युवाओं में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
​उत्कृष्ट गरबा वेशभूषा और शानदार नृत्य प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुमन, सुश्री निमिषा एवं डॉ. नृपेंद्र शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रियंका मोहिते ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती अंजलि सिसोदिया द्वारा किया गया।
📲Get App