🔥 ट्रेंडिंग ઓગડ તાલુકાના કાકર ગામમાં હર સંઘવી ડેપ્... ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਾਦੀ ਚਰਨ ਕੌਰ ਦਾ ਹੋਇ... ધાંગધ્રા સુરેન્દ્રનગર રોડ પર આર્મી કેમ... प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के... अशोक लेयलैंड ने सिंगुर में ट्रक प्लांट... आईआईटी खड़गपुर में पीएम मोदी ने सीमित...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 21 नव. 2026, 09:12 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
________________

पहले दिन बूथों पर 90 से 95 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित
________________

खरगोन 21 नवंबर 2026। आगामी 22 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर स्वामी विवेकानंद सभागृह, पुराना कलेक्टर कार्यालय खरगोन में विकासखंड गोगावां एवं ऊन की संयुक्त ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सत्येंद्र बैरवा ने की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी गोगावां डॉ. अहमद रजा खान ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 22 से 24 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिवस 22 नवंबर को निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वहीं 23 एवं 24 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बूथ पर दवा पीने से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

बीएमओ गोगावां डॉ. अहमद रजा खान एवं बीएमओ ऊन डॉ. प्रकाश मंडलोई ने बताया कि अभियान के पहले दिन पोलियो बूथों पर लगभग 90 से 95 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उपस्थित अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
📲Get App