🔥 TRENDING સાબરકાંઠા જિલ્લામાં જનજાતીય ગૌરવ સપ્તા... રાજકોટમાં ઢેબર રોડ પર બોલેરો પિકઅપ અને... હિંમતનગરમાં ગિરધરનગર સોસાયટીના રસ્તાની... गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यना... चितबड़ागांव में निमंत्रण के रुपये पर ह... હિંમતનગરની ઐતિહાસિક વાવની અવગણના: તંત્...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस लाइन उरई में अपर पुलिस अधीक्षक ने ली मंगलवार परेड की सलामी, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Nov 2026, 04:04 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, शस्त्रागार और परिवहन शाखा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उरई, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस बल की शारीरिक एवं मानसिक सतर्कता का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों की एकरूपता, अनुशासन और कार्यक्षमता का परीक्षण किया।
परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। इसमें शस्त्रागार, परिवहन शाखा सहित अन्य शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम भी किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं एवं विभागीय विषयों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App