पहली बार ऐसी रोशनी से नहाया रामगढ़! चौराहों से बाजार तक दुल्हन की तरह सजा कस्बा, तहसील रंगमंच की सजावट ने खींचा लोगों का ध्यान

रामगढ़। इस बार दीपावली पर रामगढ़ का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। कस्बे के प्रमुख चौराहे, बाजार और सरकारी दफ्तर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। कहीं आकर्षक लाइटिंग तो कहीं शानदार डेकोरेशन ने पूरे कस्बे की तस्वीर बदल दी। रात होते ही रामगढ़ की सड़कें रोशनी से सराबोर हो गईं और कस्बा किसी दुल्हन की तरह सजा नजर आया।
नगर पालिका गठन के बाद पहली बार दीपावली पर इस तरह की विशेष सजावट देखने को मिली। चेयरमैन प्रेम सिंह, उप चेयरमैन राजन सिंह और पार्षदों की पहल पर कस्बे के प्रमुख चौराहों और बाजार में विशेष विद्युत सजावट करवाई गई। बाजार में पहली बार लगाई गई आकर्षक लाइटिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
वहीं तहसील रंगमंच को भी विशेष लाइटिंग और आकर्षक डेकोरेशन से सजाया गया। इसकी खूबसूरती देखने के लिए लोग रुकते नजर आए। सरकारी कार्यालयों पर भी रोशनी की आकर्षक व्यवस्था की गई।
दीपावली की जगमगाहट के बीच रामगढ़ की बदली तस्वीर लोगों के लिए खास आकर्षण बनी रही। कस्बेवासियों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार पर ऐसी सजावट से शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए।