🔥 TRENDING एकजूट असेल तर महाराष्ट्रातून AI डेटा स... ভুটানের ক্লাউড ব্রাস্টে কোচবিহার ও আলি... आलापुर के रामनगर चौक पर पुलिस गाड़ी से... রোহিত ভট্টাচার্যের মা নন্দা ভট্টাচার্য... અરવલ્લી જિલ્લા પોલીસ અને સુરક્ષા સેતુ... छपरा मुजफरपुर मार्ग पर स्थित रायपुरा ब...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पीएम सूर्य योजना से लोगो को करें लाभान्वित, बताएं लाभ- कलेक्टर

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 30 Oct 2026, 11:44 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पीएम सूर्य योजना से लोगो को करें लाभान्वित, बताएं लाभ- कलेक्टर
--
अधिक बिजली बिल बकाया वालो के विरूद्व नियमानुसार करें कार्यवाही- कलेक्टर
---
पात्र होने पर कितने दिनों में बदले ट्रॉसफार्मर दें जानकारी- श्री पार्थ जायसवाल
--
कलेक्टर ने बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश
---
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बिजली विभाग द्वारा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लोगो को दिलाएं तथा उससे होने वाले लाभो के प्रति जागरूक करें जिससे अधिक से अधिक नागरिक पीएम सूर्य घर योजना से लाभान्वित हो सकें। कलेक्टर ने जिले में बिजली बिल बकाया राशि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि अधिक बिजली बिल बकाया वालो को चिन्हित कर उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करें एवं अवश्यक होने पर कुर्की की भी कार्यवाही करें। कलेक्टर ने पपौध क्षेत्रांतर्गत बिजली बिल कम वसूली होने पर बकाया बिजली बिल वसूल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने वर्ष 2025-26 में स्वीकृत सब स्टेशन के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीई एमपीईबी श्री जीतेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 5 सब स्टेशन स्वीकृत किये गए है जिनमें लखवरिया, झींकबिजुरी, खड्डा एवं ब्यौहारी में कार्य प्रगतिरत है एवं शहडोल में अभी कार्य अप्रारंभ पर है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रगतिरत कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए समय-सीमा में पूर्ण कराएं जिससे लोगो को लाभ मिल सकें। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बिजली विभाग से संबंधित आवेदनो को गंभीरता से लेते हुए वहां की समस्याओ को दूर करें।
कलेक्टर ने वितरण ट्रॉसफार्मरो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में 463 ट्रांसफार्मरो को पात्र होने पर कितने दिनो में बदले गए इसकी जानकारी से अवगत कराएं। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना, धरती आबा के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीई एमपीईबी श्री जीतेंद्र गुप्ता ने कलेक्टर को अवगत कराया कि शहडोल जिले अंतर्गत धरती आबा योजना में चयनित 402 ग्रामों की सूची वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त हुई थी। जिसमें 316 ग्राम के 2104 लाभार्थियों की 11.66 करोड़ की लागत की कार्ययोजना वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई थी, शेष 86 ग्राम पूर्ण विद्युतीकृत थे। जिसमें से 181 ग्रामों में 2448 लाभार्थियों एवं 11 सार्वजनिक भवनों के विद्युतीकरण की स्वीकृति मिली है। जिसके तहत 08 ग्रामों के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसमें 665 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। शेष विद्युतीकरण का कार्य प्रगतिरत है।

उन्होंने बताया कि शहडोल जिले अंतर्गत पीएम जनमन योजना में 61 ग्रामों के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसके तहत 1370 उपभोक्ताओं को कनेक्शन प्रदान किया गया है। इसके 137 ग्रामों 1366 लार्थियों की सूची की संकलित कार्ययोजना वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की गई है। इस तरह से कुल 191 ग्रामों की कार्ययोजना वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई है।

कलेक्टर ने बैठक में स्मार्ट मीटर, पंप कनेक्शन, विद्युत प्रदाय वितरण सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।
बैठक में डीई एमपीईबी श्री जीतेंद्र गुप्ता सहित अन्य बिजली विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
📲Get App