*पांडरानी गांव में लगातार बारिश से किसानों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, धान और गोभी की फसल बर्बाद*
*तमाड़ :-* तमाड़ प्रखंड अंतर्गत सारजमडीह पंचायत के पांडरानी गांव में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भर जाने और लगातार बारिश के कारण किसानों की धान और गोभी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।किसानों ने दिन-रात मेहनत करके अपनी फसल तैयार की थी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। धान की फसल खेतों में खराब हो रही है, वहीं गोभी की फसल भी बर्बाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।बतातें चले कि पिछले बरसात से ही किसान बहुत परेशान थे और लाखों का नुकसान भी हो चुका था किसानों का कहना है कि हमलोग ब्याज में पैसा लेकर अपने खेतों में धान और सब्जी का रोपाई किये थे अब क्या करें समझ नहीं आ रहा है।किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से फसल नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।अब किसानों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। सवाल यह है कि आखिर मेहनतकश किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा कब मिलेगा?