🔥 TRENDING Congress Leader Abbas Hafiz Sends Lega... The Diplomat Publishes Analysis on Gro... Indore hosts muhurat market deals and... Sonia Gandhi Reflects on Personal Love... Padma Shri Madhu to Receive Inaugural... CM Bhajanlal Sharma to lay foundation...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायती राज आम चुनाव-2026* *अधिग्रहित वाहन 11 नवम्बर को एस.बी.के. महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से करें रिपोर्टिंग

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 10 Nov 2026, 06:57 PM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पंचायती राज आम चुनाव-2026*
*अधिग्रहित वाहन 11 नवम्बर को एस.बी.के. महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से करें रिपोर्टिंग*
*समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर एक वर्ष तक का कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान, पंजीयन एवं परमिट निरस्त करने की भी होगी कार्रवाई*
जैसलमेर, 10 नवम्बर। राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन तथा निर्वाचन कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
जिला परिवहन अधिकारी टीकू राम पूनड़ ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों एवं चालकों को अधिग्रहण आदेश/फार्म तामील करवाए जा चुके हैं, वे सभी अधिग्रहित वाहन 11 नवम्बर 2026 को स्थानीय एस.बी.के. महाविद्यालय, बाड़मेर रोड, जैसलमेर में अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य की सुचारू व्यवस्था के लिए अधिग्रहित वाहनों की समयबद्ध उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अधिग्रहण आदेश की पालना में निर्धारित तिथि को वाहन उपलब्ध नहीं करवाना राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 116 के तहत दण्डनीय अपराध है। इसके तहत दोषी के विरुद्ध एक वर्ष तक के कारावास अथवा जुर्माने अथवा दोनों से दण्डित किए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त समय पर रिपोर्टिंग नहीं करने वाले वाहनों का पंजीयन एवं परमिट निरस्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने समस्त अधिग्रहित वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे निर्वाचन कार्य की महत्ता एवं प्रशासनिक निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अपने वाहन निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करवाएं। साथ ही रिपोर्टिंग के समय अपने बैंक खाते का विवरण भी साथ लेकर आएं, ताकि वाहन अधिग्रहण के भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र एवं सुगमता से संपादित की जा सके।
📲Get App