🔥 TRENDING સુરતમાં કિમ-પાલોદ હાઈવે પર ટ્રાફિક જામ... Jammu & Kashmir Sets Up Expert Panel t... Former J&K Minister Prem Sagar Aziz Re... Three senior officers remain above new... Punjab CM Mann Distributes 801 Governm... Bihar: Son Attacks Father with Stick i...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव-2026 आठ पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 4 नवम्बर को होगी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 03 Nov 2026, 05:21 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव-2026

आठ पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 4 नवम्बर को होगी

* प्रातः 8 से 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र, दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी
* मतदान 5 नवम्बर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतपत्र के माध्यम से होगा

दौसा, 3 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में तृतीय चरण में आठ पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 2,107 वार्डों में पंच पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया बुधवार, 4 नवम्बर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। मतदान 5 नवम्बर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतपत्र के माध्यम से होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि तृतीय चरण में दौसा, लालसोट, लवाण, नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा, शिवसिंहपुरा, सिकन्दरा तथा सिकराय पंचायत समिति क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए 4 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपराह्न 2 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तृतीय चरण में 5 नवम्बर को आठ पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 2,107 वार्डों में पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतपत्रों के माध्यम से कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दौसा पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों एवं 347 वार्डों, लालसोट की 30 ग्राम पंचायतों एवं 318 वार्डों, लवाण की 16 ग्राम पंचायतों एवं 130 वार्डों, नांगल राजावतान की 28 ग्राम पंचायतों एवं 266 वार्डों, रामगढ़ पचवारा की 34 ग्राम पंचायतों एवं 282 वार्डों, शिवसिंहपुरा की 19 ग्राम पंचायतों एवं 161 वार्डों, सिकन्दरा की 30 ग्राम पंचायतों एवं 300 वार्डों तथा सिकराय की 27 ग्राम पंचायतों एवं 303 वार्डों में सरपंच-पंच के लिए चुनाव होगा।
---------------------------
📲Get App