🔥 ट्रेंडिंग Former Minister Bandappa Khashempur ba... बरात जा रही कार बाइक कि हुई भिड़ंत चार... जयपुर जिला परिषद - रुझान शुरू!* > *कां... पोलीस आयुक्त प्रवीण पवार ने टाउन हॉल क... Ishan एनपीपी नेता ने नागालैंड सरकार पर शराब...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Need 24 news harpalpur Hardoi mobile 📲 9670695295

✍️ रिपोर्टर: Raghvendra 🗓 20 नव. 2026, 06:39 AM 👁 95
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरदोई में प्राइवेट बसों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शहर के बाहर रुकेंगी बसें; प्रशासन ने बनाई नई व्यवस्था

हरदोई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने प्राइवेट बसों के संचालन को लेकर कवायद तेज कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन और यातायात निरीक्षक की संयुक्त टीम ने गुरुवार को निर्धारित बस स्टॉपेज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राइवेट बस एसोसिएशन के संचालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके तहत सभी रूटों की बसें शहर के बाहर निर्धारित स्थलों पर रुकेंगी और बारी-बारी से एक बस शहर में आकर सवारियां बैठाएगी। एआरटीओ ने बताया कि शुक्रवार को बस संचालकों के साथ बैठक होगी, जिसमें उनकी समस्याएं सुनकर नियमानुसार समाधान किया जाएगा।
📲Get App