🔥 TRENDING Fog alert extended for Punjab, Haryana... Haryana Homemaker Becomes Certified Dr... Delhi High Court Rejects Challenge to... 102 hectares of encroached forest clea... Closed Coal Mines in Chhattisgarh to R... Jathedar Kuldeep Singh Gadgajj Urges H...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बरात जा रही कार बाइक कि हुई भिड़ंत चार युवकों कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 10:12 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा मोहनिया मार्ग पर स्थित सोनपा गांव महावीर स्थान के समीप कार और बाइक कि हुई आमने सामने भिड़ंत में चार युवकों कि मौत हो गई

बक्सर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बारात में जा रही तेज रफ्तार कार बनी काल बाइक से भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम



बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर सोनपा गांव महावीर स्थान के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। बारात में शामिल होने जा रही तेज रफ्तार हुंडई i20 कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने चार मौतों की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के पांच युवक i20 कार में सवार होकर कैमूर के रामगढ़ स्थित बिशनपुरा गांव में बारात में जा रहे थे। इसी दौरान सोनपा गांव से तीन युवक बाइक पर मुख्य सड़क पर निकल रहे थे। महावीर स्थान के पास अनियंत्रित कार और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में कार सवार भतौरा निवासी अरबाज खान, इरफान अंसारी और बादल कुमार ठाकुर तथा बाइक सवार सौरी निवासी शुभम शामिल हैं। हादसे में कार सवार सम्राट कुमार घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाइक सवार शिवम समेत अन्य घायलों को गंभीर स्थिति में PMCH पटना रेफर किया गया है। सूचना पर समाजसेवी शशांक पाण्डेय उर्फ सोनू व राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

बाइट: धनंजय कुमार, मृतकों के पड़ोसी
📲Get App