Health
नवादा के अकबरपुर पीएचसी का BDO ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधा सुधारने के दिए निर्देश
नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में BDO राधा रमन मुरारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जांच कर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राधा रमन मुरारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान BDO ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। अब देखना यह होगा कि BDO के इस औचक निरीक्षण के बाद अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में कितना सुधार देखने को मिलता है।