🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
निर्माणाधीन प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जलभराव से महंत हनुमंत चेतन अनशन पर, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर

निर्माणाधीन प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जलभराव से महंत हनुमंत चेतन अनशन पर, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर

✍️ Reporter: ashif 🗓 04 Sep 2026, 02:38 PM 👁 100
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जन्माष्टमी के दिन कमरौली थाना क्षेत्र के बनभारिया स्थित प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में बारिश का गंदा पानी भर जाने से ग्रामीण नाराज़ हो गए और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नाला नहीं खुलवाया गया, जिसके चलते जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध होने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया। पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने नाला खुलवाकर तत्काल जल निकासी कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लगातार समस्या बनी हुई है।
📲Get App