नारौली डांग के शिवालय पर अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन, सुबह 10:30 बजे होगा प्रसाद वितरण
Watch on:
📘 Facebook
नारौली डांग। गांव नारौली डांग में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित शिवालय पर अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों ने श्रद्धाभाव से अन्नकूट महाप्रसादी तैयार की।
आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रातः 10:30 बजे भगवान शिव को अन्नकूट महाप्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
इस दौरान भारती, रवि, दौलत, विपिन, बलराम, शैलू एवं महेन्द्र सहित अन्य भक्तजन आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। अन्नकूट महाप्रसादी को लेकर शिवालय में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।