राजनीति
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने किया निर्मला पांडेय का भव्य स्वागत
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
कानपुर में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त होने पर निर्मला पांडेय का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। पांडेय ने संगठन को मजबूत करने, महा सदस्यता अभियान चलाने और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का संकल्प लिया।
स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश
दिनांक: 13 अगस्त 2026
कानपुर में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की ओर से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त होने पर निर्मला पांडेय का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र पांडेय एवं जिला प्रभारी विजय कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रभा तिवारी, सरोज पासवान, कल्पना गुप्ता, अनामिका, पूनम गुप्ता, मालती पासवान, ज्ञानदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला पांडेय ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जल्द ही महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश के प्रत्येक जिले में छोटे-छोटे रोजगार के अवसर सृजित करने का प्रयास करने की बात कही। साथ ही सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों से अपनी-अपनी टीम को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश एवं जिला कमेटियों का पुनर्गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। निर्मला पांडेय ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, संस्थापक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से “नमो नमो, भारत माता की जय” के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।