राजनीति
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में दिव्यांश द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अवध क्षेत्र के सह प्रभारी
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगी प्राथमिकता
लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन की ओर से नानपारा (बहराइच) निवासी दिव्यांश द्विवेदी को अवध क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दिव्यांश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, बस्ती, श्रावस्ती, लखनऊ सहित अवध क्षेत्र के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगी प्राथमिकता नवनियुक्त अवध क्षेत्र सह प्रभारी दिव्यांश द्विवेदी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संगठन के मूल मंत्र 'एक सदस्य, एक पेड़, सेवा, संगठन, समर्पण और अनुशासन' को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। दिव्यांश द्विवेदी ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अवध क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी।