🔥 ट्रेंडिंग विधायक एवं कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प... बॉलिंग के दम पर भारत ने न्यूज़ीलैंड पर... FAA ने शुरू किया भारत के DGCA सुरक्षा... क्यू2 कमाई ने भारतीय उपभोक्ता खर्च में... रघुराम राजन ने भारत के निजी क्षेत्र की... भारत का $30 ट्रिलियन लक्ष्य, सिर्फ पूँ...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नीलगायों से किसानों की फसलों पर संकट, खेतों में घुसकर कर रही नुकसान

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 16 नव. 2026, 07:22 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नीलगायों से किसानों की फसलों पर संकट, खेतों में घुसकर कर रही नुकसान*


खैरथल हीरालाल भूरानी

क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नीलगायों और आवारा पशुओं के बढ़ते झुंड किसानों के लिए नई समस्या बन गए हैं। किसानों के अनुसार ये पशु खेतों में घुसकर फसलों को खाते हैं और दौड़ते समय खड़ी फसल को रौंद देते हैं। - इससे गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य फसलों को नुकसान हो रहा ॥ है। किसान अलीशेर खां ने बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। बीज, खाद, डीजल, सिंचाई और मजदूरी पर खर्च बढ़ने के बीच तैयार फसल को पशुओं से बचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और रात के समय पशुओं की आवाजाही अधिक रहती है। कई बार झुंड एक साथ खेतों में पहुंच जाता है। किसानों को फसल बचाने के लिए दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी रोकथाम नहीं हो पा रही।
📲Get App