🔥 TRENDING ઠાકોર સમાજના અગ્રણી, પીઢ રાજકીય નેતા અ... छठी मैया के जयकारे से गूँजता अरपा तट,... IIM Indore Study Links Licence Raj Leg... जिला में जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्... India and Egypt to Draft Terms of Refe... India, Egypt Discuss Local Currency Tr...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विधायक एवं कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 16 Nov 2026, 07:40 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनजाति समुदाय पर आधारित लगाई जाएगी प्रदर्शनी

शहडोल - विधायक श्री शरद कोल एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने 16 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल ब्यौहारी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, प्रदर्शनी, पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण, आवागमन के मार्ग तथा रंगोली निर्माण सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, मंच एवं बैठक व्यवस्था सुव्यवस्थित हो तथा हितग्राहियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम स्थल में जनजाति समुदाय की संस्कृति एवं जननायकों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी एवं जनजातीय कार्य विभाग पशुपालन विभाग कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।

कलेक्टर ने कहा कि जनपद कार्यालय से स्टेडियम तक रोड शो का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सुश्री अर्चना मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
📲Get App