🔥 ट्रेंडिंग पंजाब बन गया कैंसर उपचार का नया केंद्र... असम ने 97.2% एचपीवी टीकाकरण कवरेज हासि... RLP के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों... राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा... মুখ্যমন্ত্রীর কড়া বার্তার ২৪ ঘণ্টার মধ... असम के डिप्टी स्पीकर डॉ हब्बे टेरॉन पर...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नांगल शेरपुर मे ं सामूहिक पितृ तर्पण

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 25 नव. 2026, 10:02 AM 👁 34
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में सोमवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर सामूहिक पितृ तर्पण हुआ। हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए। ग्रामीण सुबह सभी बस्तियो ं से अथाई पर जुट े ।

पुरुष ग्रामीण गंभीर नदी की सहायक नदी चौड़ाव पर पहुंचे। वहां विधि-विधान से सामूहिक पितृ तर्पण किया। तर्पण के बाद ग्रामीण गंगासागर सहित पीतल और तांबे के पात्रों में पवित्र जल भरकर लौटे। तय कार्यक्रम के अनुसार यह जल भैरवी माता मंदिर परिसर मे ं मौजूद हजारों महिलाओं को सौंपा गया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में कतार मे ं खड े होकर अलग-अलग समूहो ं में कुशा की मदद से विधि-विधान से पितृ

तर्पण किया।

भैरवी माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हजारों महिलाओं के एक साथ पितरों को जल अर्पित करने का दृश्य आकर्षक रहा। आयोजन मे ं धार्मिक आस्था, सामूहिक एकता, वर्षों पुरानी परंपरा दिखी। ग्रामीणो ं ने बताया कि नांगल शेरपुर मे ं यह परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
📲Get App