🔥 TRENDING Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre... Kanak News Odisha airs 7PM bulletin on...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नाचना के लाल डॉ. मुरलीधर सोनी का CMHO बनने के बाद पहली बार गांव आगमन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत

नाचना के लाल डॉ. मुरलीधर सोनी का CMHO बनने के बाद पहली बार गांव आगमन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 17 Sep 2026, 03:04 PM 👁 284
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना के लाल डॉ. मुरलीधर सोनी का CMHO बनने के बाद पहली बार गांव आगमन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत
​नाचना।
​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह नगर नाचना पहुंचे डॉ. मुरलीधर सोनी का ग्रामीणों ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया। जैसे ही डॉ. सोनी का काफ़िला नाचना सीमा में प्रवेश हुआ, पूरा क्षेत्र "जय हिंद" और बधाई के नारों से गूंज उठा।
​गांव के मुख्य बस स्टैंड पर एकत्र हुए सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने डॉ. सोनी को साफा पहनाकर, फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और पटाखों की गूंज के साथ ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के इस सपूत की उपलब्धि पर जश्न मनाया।
​ग्रामीणों में उत्साह, जताया गर्व
ग्रामीणों का कहना था कि नाचना जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इतने बड़े प्रशासनिक और चिकित्सा पद पर पहुंचना पूरे जिले और क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व की बात है। डॉ. सोनी ने हमेशा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और आमजन की सेवा में तत्परता दिखाई है, जिसका परिणाम आज उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में मिला है।
​डॉ. मुरलीधर सोनी ने जताया आभार
अपने भव्य और आत्मीय स्वागत से अभिभूत डॉ. मुरलीधर सोनी ने सभी ग्रामीणों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
​"मातृभूमि और अपनों के बीच मिला यह स्नेह मेरे लिए अनमोल है। मेरी पहली प्राथमिकता नाचना सहित पूरे जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना होगी।"
​इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. सोनी ने क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
📲Get App