🔥 TRENDING ভগিনী নিবেদিতার জন্মদিন আজ উদযাপিত 'Premada Oorali' Continues Box Office... Keerthy Suresh Imagines Playing Differ... Karnataka to Revise Gruha Lakshmi Sche... NDA Sweeps MLC Elections in Congress‑R... Rajasthan Panchayat Elections: Voting...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नाबालिग से यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी 20 दिन की

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 02:29 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

20 दिन की पैरोल मंगलवार को खत्म हो गई, लेकिन वह तय समय शाम 5 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करने नहीं पहुंचे। जेल प्रशासन ने उन्हें शाम 7:30 बजे तक अतिरिक्त समय दिया था। इसके बाद आसाराम

नाबालिग से यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी 20 दिन की पैरोल मंगलवार को खत्म हो गई, लेकिन वह तय समय शाम 5 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करने नहीं पहुंचे। जेल प्रशासन ने उन्हें शाम 7:30 बजे तक अतिरिक्त समय दिया था। इसके बाद आसाराम हार्ट संबंधी परेशानी के इलाज के लिए उज्जैन से एयर एंबुलेंस के जरिए जोधपुर पहुंचे और रात 10 बजे के बाद जेल पहुंचे। हालांकि, देर रात होने के कारण जेल नियमों के तहत उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। जेल प्रशासन ने इस मामले में जोधपुर के रातानाड़ा पुलिस थाने में शिकायत भी दी है।

इस बीच आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। अदालत ने स्पष्ट किया कि उनकी सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई पैरोल समाप्त होने और जेल में सरेंडर करने के बाद ही होगी। मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को तय की गई है, जबकि जोधपुर हाई कोर्ट में पैरोल से जुड़ी याचिका पर 29 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। निर्धारित समय पर सरेंडर नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है, हालांकि आगे का फैसला पुलिस और संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया के आधार पर होगा। आसाराम को 2013 में गिरफ्तार किया गया था और 2018 में जोधपुर की अदालत ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थ
📲Get App